June 20, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़:-रायगढ़:-अंततः7 जनपद पंचायत सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफ़ा… मुख्यकार्यपालन अधिकारी को सौंपा त्यागपत्र…जनपद पंचायत में मचा हड़कंप….

IMG-20211021-WA0011.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सुबह से चल रहे जनपद पंचायत सदस्यों के इस्तीफ़े का मामला काफ़ी मान मनौव्वाल के बाद भी नहीं सुलझ सका और आज गुरुवार दोपहर 3 बजे जनपद पंचायत के 7 सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफ़ा जनपद पंचायत सीईओ को सौंप दिया।

दरअसल इस्तीफ़ा देने पहुंचे सभी जनपद सदस्यों का यह आरोप है कि अध्यक्ष भूमिसुता चौहन के पति विनोद चौहान का जनपद के कार्यों में हस्तक्षेप किया जाना गलत है अध्यक्ष व उनके पति घूसखोरी कर भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे हैं इसके साथ ही विनोद चौहान महिला सदस्यों के साथ अमर्यादित व्यवहार कर व्यक्तिगत रूप से टीका टिप्पणी करते हैं जिसे वे हरगिज़ बर्दाश्त नहीं करेंगे इसलिए उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है। मिली जानकारी के मुताबिक कल तक तीन और सदस्यों के इस्तीफा देने की संभावना है।

जिन लोगों ने इस्तीफा दिया:–उनमें
1.मुस्कान चौहान
2.अजय डनसेना
3.लव कुमार गुप्ता
4.मनीषा खलखो
5.आशा देवेंद्र सिदार
6.राधा गोपी यादव 7.रामकुमार भगत शामिल हैं

क्या कहते हैं मुख्य कार्यपालन अधिकारी:–जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर सिंह राज ने सामना न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि:– मुझे 7 जनपद सदस्यों ने अपना इस्तीफ़ा सौंपा है जिसे कलेक्टर के पास प्रेषित किया जाएगा उसके बाद आगे की जांच की जाएगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर सिंह राज

क्या कहती हैं जनपद पंचायत सदस्य:- नौरंगपुर क्षेत्र क्र.13 से जनपद पंचायत सदस्य मुस्कान चौहान ने सामना न्यूज़ से बातचीत में कहा कि अध्य्क्ष भूमिसुता चौहान के पति विनोद चौहान द्वारा घूसखोरी,टीका टिप्पणी एवं अभद्र व्यवहार किया जाता साथ ही विनोद चौहान का महिलाओं के प्रति व्यवहार अमर्यादित है जिसे कोई भी महिला सदस्य बर्दाश्त नहीं कर सकती।इसलिए हमारी यही मांग है कि जनपद अध्यक्ष भूमिसुता चौहान अपना पद छोड़ें।

मुस्कान चौहान