May 14, 2026

ग्रामीण उत्पादों के ज़रिए आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर महिला स्व सहायता समूह..
ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी बिक्री उत्सव में उमड़ी भीड़…

IMG-20211022-WA0215.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-
पुसौर ब्लॉक महिला संगठन की ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी-बिक्री उत्सव मेला के शुभारंभ अवसर पर विधायक नायक ने पुसौर सहित रायगढ़ जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आई महिला स्व सहायता समूहों को अपने ग्रामीण उत्पादकों की प्रदर्शनी के लिए बधाई व शुभकामनाएं देतें हुए उनका उत्साह बढ़ाया।विधायक ने कहा कि आज यहाँ इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न उत्पादकों के लगाए गये स्टॉल और उसके खरीददारी को लेकर लोगों में उत्साह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।कई स्टॉलों में बताया गया कि उत्पादक खत्म हो गए है इसका मतलब ये है कि ग्रामीण उत्पादकों के महत्व को लोग समझने लगे है और उसके खरीददारी कर रहें है यह आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत है।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में जागरूकता आने के साथ साथ प्रेरणा मिलती है।
इसके पूर्व पुसौर जनपद सीईओ नीलेश उपाध्याय ने यहां आयोजित राष्ट्रीय आजीविका मिशन (विहान)कार्यक्रम की जानकारी देतें हुए कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। पुसौर जनपद परिसर में आयोजित सरस मेला में पुसौर के अलावा रायगढ़ व धरमजयगढ़ के कुल 30 स्टॉल लगाए गए है।यह उत्सव मेला शुक्रवार व शनिवार दो दिन का है जिसमें विभिन्न ग्रामीण उत्पाद उपलब्ध है।


रंगोली ने मोहा मन:–
सरस मेला के अवसर पर पुसौर जनपद पंचायत कार्यालय सरस मेला में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा बनाई गई रंगोली ने सभी का मन मोह लिया।विधायक प्रकाश नायक व उनके साथ आये अतिथियों ने अवलोकन के दौरान यहां बनाई गई रंगोली की तारीफ़ की।इसके माध्यम से जागरूकता के संदेश दिए गए थे।इस पूरे कार्यक्रम में बीपीएम छाया ईश्वर,क्षेत्रिय समन्वयक जानकी साहू,उपअभियंता सुनील पटेल,व सनत सिदार सहित अन्य कर्मचारियों व पुसौर क्षेत्र की महिला स्व सहायता समूहों का योगदान रहा।
विधायक ने खरीदे ग्रामीण उत्पाद सामग्री:–
विधायक प्रकाश नायक ने स्टॉलों के अवलोकन के दौरान ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदी कर उनका उत्साह बढ़ाया।जब एक महिला ने कहा कि उनके द्वारा बनाया गया पैकेट उत्पाद स्वादिष्ट है तब विधायक ने उनसे उस उत्पाद की खरीदी की।इससें उक्त महिला व टीम में काफ़ी उत्साह देखा गया।इसी तरह उन्होंने अन्य स्टॉलों में खरीददारी की।

Letest Posts