May 14, 2026

फिर दर्दनाक सड़क हादसा…बड़े पिता व मासूम पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत..चंद्रपुर क्षेत्र की घटना….

IMG_20211022_190547.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़– आज शुक्रवार की शाम चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर पुल में एक डम्पर और बाईक की टक्कर में एक मासूम बच्चे और उसके बड़े पिता की जान चली गई है । बाईक में तीन लोग सवार थे जो चंद्रपुर माता के दर्शन करनें आए थे जिसमें से पिता व पुत्र की दर्दनाक मौत हो चुकी है वहीं बाईक सवार महिला बुरी तरह घायल है।इस हादसे से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई लोगों में आए दिन हो रहे सड़क हादसे और होने वाली मौतों को लेकर जमकर आक्रोश है।बहरहाल इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझाईश देकर मुआवज़े का भरोसा दिलाए जाने की बात पर शांत कराया गया।

दुर्घटनाग्रस्त पिता-पुत्र

Letest Posts