May 14, 2026

पार्षद रुकमणी साहू की माता जी कुसुम देवी को दी गई श्रद्धांजलि….
विधायक प्रकाश नायक समेत कांग्रेसी नेता पहुँचे दशकर्म कार्यक्रम में….

IMG-20211026-WA0216.jpg
Share



सामना न्यूज़:-रायगढ़:-वॉर्ड क्रमांक 8 की पार्षद रुकमणी साहू की माता जी स्व.कुसुम देवी के दशकर्म कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरमीत घई सहित अन्य कार्यकर्ता रामपुर स्थित उनके निवास स्थल पहुँचे।यहाँ विधायक नायक व अन्य लोगों ने दिवंगत कुसुम देवी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
विधायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुसुम देवी सरल स्वभाव,मृदुभाषी व धर्मपरायणी महिला थी।उनके निधन से मुझे दुख हुआ है और मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
इस मौक़े पर प्रमुख रूप से पार्षद रुकमणी साहू, दिगम्बर साहू,बरखा सिंह,पत्रकार सुरजीत कौर,फहद अली,सोनू पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Letest Posts