May 14, 2026

पान दुकान के संचालक से मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार… खरीदे गए सामान के रूपये मांगने पर हुई थी मारपीट.

IMG-20211029-WA0205.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-27 अक्टूबर बुधवार की रात रेल्वे स्टेशन के समीप पथिक होटल के बगल में स्थित अर्जुन सिंह राजपूत की पान दुकान में रेल्वे बंगलापारा निवासी अजय सिंह व उसका साथी आशीष सिंह ने दुकान से सामान लिया और सामान का पैसा मांगने पर गाली गलौच करने लगे।विवाद इतना बढ़ा कि आशीष सिंह ने रॉड से अर्जून सिंह राजपूत को मारपीट कर चोट पहुंचाई साथ ही ईंट फेंककर दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया। पीड़ित द्वारा घटना की रिपोर्ट पर आरोपीगण के‍ विरूद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र. 1515/2021 धारा 294,506,323,34 IPC  का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पूछताछ पर अजय सिंह के साथी आरोपी आशीष सिंह उम्र 22 साल निवासी रेल्वे बंगलापारा थाना कोतवाली द्वारा मारपीट करना एवं अजय सिंह द्वारा बीच बचाव करना बताया गया । आहत, गवाहों के बयान पर प्रकरण में  धारा 427, 327 IPC के तहत आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Letest Posts