May 14, 2026

सरिया:–क्रूज की तर्ज पर मोटर बोट पर सवार हुई भाजपा…महानदी में की मण्डल बैठक…

IMG-20211031-WA0244.jpg
Share


सामना न्यूज़:-सरिया:-राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रायगढ़ ज़िले अंतर्गत सरिया मण्डल भारतीय जनता पार्टी ने क्रूज की तर्ज पर मोटर बोट में सवार होकर महानदी के अंदर परदेशी प्रधान की अध्यक्षता में मण्डल कार्यसमिति बैठक की। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मण्डल की बैठक मोटर बोट पर पानी के बीच की गई हो।
दरअसल 31 अक्टूबर रविवार को सरिया मण्डल भाजपा द्वारा कामकाजी बैठक एवं जगन्नाथ पाणिग्राही के जन्मोत्सव मनाने हेतु कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार किया गया साथ ही भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम के लिए पांच मोटर बोट की व्यवस्था की गई थी जिसमें तकरीबन दो सौ लोग सवार थे।इस मौके पर बड़ीतादात में उनके चाहने वाले शामिल थे जिन्होंने श्री पाणिग्राही को फलों से तौला तथा महामाला एवं बुके से अभिनंदन करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना ईश्वर से की।

Letest Posts