May 14, 2026

ख़बर अपडेट:-सर्परक्षक टीम के सदस्यों ने लगाई इंसाफ की गुहार…अमलीभौना चौक पर हुई थी टीम के सदस्य से लूटपाट व मारपीट की घटना.. …

IMG-20211103-WA0267.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-बीती रात 8:30 बजे सर्प रक्षक समिति के एक रेस्क्युवर अजय सिंह राजपूत जूटमिल लेबर कॉलोनी निवासी पर हुए हमले की एफआईआर यह कहकर नहीं कि गई थी कि सुबह साहब आएंगे तब रिपोर्ट दर्ज हो पाएगी इस मामले में सर्प मित्र टीम के सदस्य आज बुधवार की सुबह इंसाफ की गुहार लेकर अज्ञात हमलावरों की शिकायत दर्ज कराने फिर एक बार थाना जूटमिल चौकी पहुंचे लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
जिसके बाद दोपहर सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को  ज्ञापन सौंपकर इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर उचित कार्रवाई की मांग की करते हुए पुलिस अधीक्षक,प्रभागीय वन मंडल अधिकारी व विधायक प्रकाश नायक को आवेदन दिया गया।जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा इस विषय पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Letest Posts