May 14, 2026

संत शिरोमणि श्री जलाराम बाबा की 222 वी जयंती मनेगी… सादगीपूर्ण…प्रशासन की गाइडलाइंस का होगा पालन..

IMG-20211109-WA0197.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-गुजराती समाज के परम श्रद्धेय संत शिरोमणि श्री जलाराम बाबा की 222वीं जयंती 11 नवंबर 2021 को सुभाष चौक स्थित श्री जलाराम मंदिर में सादगीपूर्ण रूप से कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित होगी।
श्री जलाराम सत्संग मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अमित भाई पोपट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कोविड 19 को देखते हुए बाबा की जयंती सादगीपूर्ण रूप से आयोजित होगी।
कार्यक्रम में सुबह 9 बजे बाबा की पूजा विधि होगी उसके बाद शाम को 4 बजे से सुंदरकांड पाठ, भजन व रासगरबा कार्यक्रम होगा शाम 7 बजे बाबा की संध्या आरती होगी।
जलाराम सत्संग मंडल के सदस्यों ने गुजराती समाज के सभी भाइयो बहनों से इस आयोजन में कोविड 19 का पालन करते हुए हिस्सा लेने की अपील की साथ ही तन मन धन से अपना सहयोग देने का निवेदन किया गया।

Letest Posts