June 20, 2025

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया गया अर्ध्य… आस्था के महापर्व पर घाटों पर उमड़ी भीड़…जमकर हुई आतिशबाजी… Watch Video..

IMG-20211110-WA0237.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का अनुष्ठान सोमवार से प्रारंभ है।संतान के सुखी जीवन के लिए सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज 10 नवंबर बुधवार को देशभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आज शाम व्रती महिलाओं ने नए वस्त्र धारण कर परिवार संग नदी व तलाबों के घाटों पर पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को प्रथम अ‌र्घ्य अर्पित किया।इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक धुनों से सर्वत्र माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था।तालाबों के घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और जमकर आतिशबाजी की गई। गुरुवार की सुबह अरुणोदयकाल में उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्यदान के पश्चात पारण कर व्रत का समापन किया जाएगा।  छठ घाट  के लिए प्रशासन ने भी अपनी तरफ से पूरी व्यवस्था दुरुस्त रखी सुरक्षा के भी व्यापक इंतज़ाम छठ घाट पर किए गए थे।