May 14, 2026

सावधान..!सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व कमेंट करना पड़ सकता है महंगा…मॉनिटरिंग सेल की नज़र सभी सोशल साइट्स पर…

IMG_20210814_143505.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:  प्रदेश सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल गठित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में एसपी अभिषेक मीणा के निर्देशन पर जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है । जिले की मीडिया मॉनिटरिंग सेल सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म फेसबुक, ट्विटर, व्हाटसअप ग्रुप आदि पर निगाह रखे हुए हैं। इसी कड़ी में कल 11 नवम्बर को दो व्यक्तियों पर फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक पोस्ट व उसके समर्थन में किए गए कमेंट करनें के मामले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा संज्ञान में लाया गया और दो व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है दोनों को दो दिवस के भीतर की सीएसपी कार्यालय आकर अपना पक्ष रखने निर्देशित किया गया है, जिसके बाद पाए गए तथ्यों के अनुरूप अग्रिम विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 रायगढ़ सोशल मीड़िया मॉनिटरिंग सेल जातिवाद, धार्मिक मामलों से जुडे ऐसे पोस्ट, तस्वीरें, विडियो पर निगाह रखे हुये है जिससे समाज में अराजकता, द्वेष, घृणा, वैमनस्यता फैल सकता है । एडिशनल एसपी लखन पटले द्वारा आमजन से किसी भी भडकाऊ पोस्ट को शेयर करने से बचने की अपील की गई है । साथ ही ऐसे पोस्ट प्राप्त होने पर नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करने कहा गया है।

Letest Posts