June 20, 2025

रायगढ़ के माटी पुत्र और देश के गौरव कर्नल त्रिपाठी का जाना..अपूरणीय क्षति… सर्परक्षक समिति…

IMG-20211113-WA0314.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-मणिपुर के नागा पीपुल्स फ्रंट दल के आतंकियों के कायराना कृत्य में कल शनिवार को शहीद हुए रायगढ़ के लाल-माटी पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनके परिवार की शहादत से हर किसी के हृदय ग़मगीन,आंखे नम और मन स्तब्ध-हैरान है। इस निंदनीय व कायराना हरक़त से शहर ने अपने माटी पुत्र को खोया तो देश ने अपना सिपाही। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही सभी ने इस दुखद क्षण में त्रिपाठी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। रायगढ़ सर्परक्षक समिति के सदस्यों ने भी शहीद परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि:- रायगढ़ के माटी पुत्र और देश के गौरव कर्नल त्रिपाठी का जाना हमारे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है हमारे टीम के सभी सदस्य शहीद कर्नल त्रिपाठी व उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।