June 20, 2025

अंतिम सफ़र:–विप्लव त्रिपाठी अमर रहे…गूंज उठा शहर..भावुक क्षण..उमड़ा जनसैलाब…

IMG-20211115-WA0385.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-अपने लाडले वीर सपूत के अंतिम सफ़र में शहरवासियों ने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई।अमर शहीद विप्लव त्रिपाठी के निवास स्थान से लेकर रामलीला मैदान तक शहीद परिवार को श्रध्दांजलि अर्पित करने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीद विप्लव त्रिपाठी अमर रहे के नारे लागते हुए शहीद वीर व उनकी पत्नी व बेटे को नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मार्मिक पल में सभी की आंखे भर आईं,वहीं असम राइफल्स की सेना के जवानों ने अपने शहीद साथी को सेल्यूट कर सलामी दी।निर्धारित समयानुसार रामलीला मैदान से शहीद की अंतिम यात्रा मुक्तिधाम की ओर रवाना हुई। शहर में जगह जगह चौक चौराहे पर लोगों ने वीर के अंतिम सफ़र पर नारे लगाकर भावभीनी विदाई दी।श्रदांजलि हिन्दू परम्परा के अनुसार महिलाएं अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट नही जाती है परन्तु आज इस परंपरा को तोड़ते हुए हज़ारों की संख्या में महिलाए सर्किट हाउस मुक्तिधाम पहुँची और शहीद विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी व पुत्र के दाह संस्कार में शामिल हुई,।कर्नल विप्लव त्रिपाठी को मुखाग्नि उनके छोटे भाई ने दी जो स्वयं भारतीय सेना में सेवारत हैं।