March 22, 2026

NCRB.. की नज़र सोशल साइट्स पर.. चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला आरोपी…ढिमरापुर से गिरफ्तार…

IMG-20211119-WA0292.jpg
Share

  सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सोशल साइट्स पर अश्लील विडियो शेयर करने वालों पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा चिन्हांकित कर आईटी के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत आज एक आरोपी को ढिमरापुर चौक से गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा है ।क्या है मामला:–दरअसल एक अश्लील विडियो इंस्टाग्राम पर लक्ष्मी कृपा अपार्टमेंट ढिमरापुर चौक के सेल टावर से प्रसारित किया था। एनसीआरबी ने संज्ञान में लेते हुए राज्य अपराध शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर को भेजा। रायपुर से कोतवाली रायगढ़ को इसकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल  मोबाइल धारक की पतासाजी कर आकाश दीप मिंज को ढिमरापुर के पास से हिरासत में लिया गया । आकाश दीप से पूछताछ करने पर आकाश ने अपने इंस्टाग्राम एकांउट से पोस्ट करना स्वीकार किया है।आरोपी आकाश दीप मिंज उम्र 20 साल निवासी नया जगतपुर ढिमरापुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती की गई है।आरोपी को थाना कोतवाली में 67 (B) IT Act के तहत  पंजीबद्ध अपराध में आज रिमांड पर भेजा गया है ।