May 14, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:-गौ-तस्करी करते तीन आरोपी पकड़ाए.. स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना… जूटमिल क्षेत्र का मामला…

IMG-20211122-WA0149.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-आज सोमवार सुबह जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत तीन लोगों को गौ तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है यह मामला तिरकुमुड़ा छतामुड़ा के पास का है।इन तीनों आरोपियों में से एक के छातामुड़ा निवासी और दो के लैलूंगा निवासी होने की जानकारी सामने आ रही है।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को इस क्षेत्र से गौ तस्करी का संदेह बना हुआ था आज जब लोगों को इसकी भनक लगी तब उन्होंने आरोपियों को पकड़ कर इसकी सूचना पुलिस को दी और उनका यह भी कहना है कि जिस जगह से आरोपियों को पकड़ा गया है वहाँ और भी मवेशी मौजूद हैं बहरहाल सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर आरोपियों को चार गायों के साथ गिरफ़्तार कर जूटमिल चौकी लाया जहां आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गौ तस्करी और पहले भी कई गायों को बेचने की बात कबूल की है।

Letest Posts