March 22, 2026

बड़ी ख़बर:-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल व डीज़ल के दामों में वैट घटा…कैबिनेट बैठक में लिया गया फ़ैसला…

IMG_20211122_150435.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर दो फीसदी वैट घटा दिया है सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में डीजल पर वैट में 2% और पेट्रोल पर 1% की कटौती की घोषणा की है वैट कम करने से सरकार के खजाने पर एक हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता और विपक्ष के बीच तेल पर तकरार लगातार बढ़ती जा रही थी।इससे पहले केन्द्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी।इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में पेट्रोल प्रति लीटर 100 रुपये से ज्यादा की दर पर बिक रहा था जबकि डीज़ल की औसतन कीमत करीब 95 रुपये प्रति लीटर थी।