May 14, 2026

शहर में बढ़ रही लूटपाट की वारदातें…तीन अज्ञात व्यक्तियों ने की मेडिकल संचालक से लूटपाट…

IMG_20211126_190603.jpg
Share

   सामना न्यूज़:-रायगढ़:- शहर में लूटपाट की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। लुटेरों में पुलिस का खौफ़ नहीं रह गया है इसलिए ये लोगों को अपना शिकार बनाकर लूट की वारदात को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे हैं ।ताज़ा मामला बीती रात का है जहां पुलिस चौकी जूटमिल में वेदप्रकाश महंत उम्र 31 वर्ष ग्राम खोखरा थाना पुसौर द्वारा चौकी जूटमिल अन्तर्गत पावरग्रीड से जोगीतराई जाने वाले रास्ते में लूटपाट होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।जिसके संबंध में चौकी जूटमिल में धारा 394 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी जारी है ।
   क्या है मामला:–पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उनका अटल चौक राधे काम्पलेक्स में महंत मेडिकल स्टोर है।प्रतिदिन की तरह कल रात भी तकरीबन 8.15 बजे वह दुकान बंद कर पटेलपाली होते ग्राम खोखरा मेन रोड से अपने घर  जा रहा था कि पावरग्रीड से जोगीतराई जाने वाले रास्ते में हनुमान मंदिर के पहले एक स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों  द्वारा रास्ता रोककर मारपीट कर पास रखे लैपटॉप,मोबाल और नगदी 15000 रूपये लूट कर पटेलपाली की तरफ भाग गये।

Letest Posts