May 14, 2026

गढ़उमरिया में धान खरीदी का शुभारंभ…2500 रुपये समर्थन मूल्य..किसानों में खुशी की लहर…

IMG-20211202-WA0196.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:–विधायक प्रकाश नायक ने गुरुवार को रायगढ़ से लगे ग्राम गढ़उमरिया में धान खरीदी का शुभारंभ किया।माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ करने वाले विधायक ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कार्यों की सराहना की और क्षेत्र के किसान भाईयों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश भर में धान खरीदी का कार्य शुरू हो गया है।विधायक प्रकाश नायक ने गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम गढ़उमरिया में धान खरीदी का शुभारंभ किया।यहाँ धान खरीदी केंद्र में नारियल फोड़कर माता अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया।इस दौरान केंद्र के नोडल अधिकारी ऋषिकांड सांडिया व संबंधित कर्मचारियों को विधायक ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर शासन द्वारा जो आवश्यक निर्देश दिए है उसका पालन किया जाए।विधायक श्री नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में किसानों की उपज को सर्वाधिक समर्थन मूल्य 2500 रुपये में खरीदने वाला पहला राज्य है।सरकार की इस पहल को लेकर किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है।उन्होंने इस मौक़े पर क्षेत्र के किसान भाईयों को बधाई दी।गढ़उमरिया धान खरीदी केंद्र में आज पहले दिन आंनदडीपा निवासी रोशन चौधरी की धान खरीदी की गई।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से रायगढ़ नगर निगम के एल्डरमैन चंद्रशेखर चौधरी,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री किरण पंडा,मनीष देवांगन दुर्गा पटेल,चुमन प्रदीप पटेल,चंद्रिका पटेल,सागर,अमित सहित अन्य उपस्थित थे।

Letest Posts