June 20, 2025

सारंगढ उपचुनाव के लिए  भाजपा का जनसंपर्क अभियान..अपने प्रत्याशी के लिए बहुमत से विजयी बनाने की अपील…

IMG-20211204-WA0149.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ:-सारंगढ:– 20 दिसंबर को  होने वाले उपचुनाव में सारंगढ भी शामिल है जिसके लिए आज से भाजपा ने चुनाव की तैयारियों का सुनहरा आगाज़ कर दिया है। चूंकि सारंगढ कांग्रेस का गढ़ है एवं सारंगढ विधानसभा में भी कांग्रेस की दबिश है इसलिए भाजपा के लिए सारंगढ में कमल खिलाना भाजपा के लिए किसी चुनौती से कम  नहीं है।हालांकि दोनों ही पार्टियां भाजपा एवं कांग्रेस चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। आज सारंगढ की गलियों में वॉर्ड क्रमांक 01 में जनसंपर्क में पहुचे भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने जनताओं से अपने भाजपा प्रत्याशी सविता अरविंद हरिप्रिया को वोट देने के लिए अपील की इस जनसंपर्क में उनके साथ  में महिलाओं ने मोर्चा संभाला ताकि भाजपा सारंगढ़ में  भाजपा अपना विजय ध्वज लहरा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा – प्रदेश में विगत 3 वर्षों से कांग्रेस की सरकार है जो कि पूरी तरह से विफल नजर आ रही है कांग्रेस के सरकार ने अब तक जनता,युवाओं,महिलाओं और किसानों  के लिए कोई भी ऐसी  योजना नही बनाई है जिससे जनता को लाभ मिल सके। जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने छल किया झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार ज्यादा दिन की मेहमान नही हम सारंगढ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ रहे है और पूर्णतः हमे विश्वास है कि सारंगढ में शत प्रतिशत सीट भाजपा की होगी।

जनसंपर्क में जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी के साथ साथ  भाजपा प्रत्याशी सविता अरविंद हरिप्रिया,वीरेंद्र निराला,मीरा धरम जोल्हे,अमित तिवारी,अमित अग्रवाल,प्रदीप कुमार श्रृंगी,सुजीत लहरे,ओमकार तिवारी , शिव काशी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे

प्रेस विज्ञप्ति भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ओमकार तिवारी द्वारा