June 19, 2025

छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल… कलार महासभा ने दिया समर्थन…

IMG-20211224-WA0240.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के लगभग एक लाख नौ हज़ार सहायक शिक्षक(lb संवर्ग) अपने एकसूत्रीय माँग वेतन विसंगति के सामाधान के लिए 11 दिसम्बर से रायपुर बुढा तालाब में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।इस धरना प्रदर्शन का समर्थन करने हेतु कलार महासभा के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस समस्या के सामाधान हेतु पत्र लिखा गया और 25000रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई। पत्र के माध्यम से उन्होंने जल्द से जल्द शिक्षकों को समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया। इस योगदान हेतु छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन ने विजय कुमार जायसवाल का हृदयतल से आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में समाज एवं फेडरेशन से रायगढ़ जिलाध्यक्ष सी पी डनसेना (राहुल),सराईपाली ब्लॉक से प्रवक्ता सुंदरलाल डनसेना उपस्थित थे।।