September 23, 2026

सरिया:-भारत रत्न- श्रध्देय- अटल बिहारी बाजपेयी जी की 97 वीं जयंती को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया..

IMG-20211225-WA0358.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सरिया:-देश के पूर्व प्रधानमंत्री,छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता,भारत रत्न श्रध्देय अटल बिहारी बाजपेयी जी की 97 वीं जयंती को सरिया मण्डल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया और उन्हें याद कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कविताओं को दोहराया गया।
इस दौरान अटल जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सर्वमान्य,सर्वप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं चलाई। उनके अटल इरादे परमाणु बम का परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में देखने को मिला।अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से देश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने की शुरुआत की थी।


कार्यक्रम में रायगढ़ जिला भाजपा सह प्रवक्ता कैलाश पण्डा, जिला कार्यसमिति सदस्य द्वय सेवकराम पटेल एवं गोविन्द राम अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,लोकनाथ नायक,शशी डनसेना,सुनील मेहेर,तुलाराम डनसेना, नारायण प्रधान,ईश्वर साहू,अमन शर्मा, श्याम चौहान,पवन साहू,सरोज दास, नित्यानंद बारीक,संतोष मराठा, भुवनेश्वर प्रधान,संतराम चौहान, भोपाल पटेल,सुरेन्द्र साहा,प्रफुल्ल साहू,मुकेश चौबे,आत्माराम साहा उपस्थित थे।