March 23, 2026

पी डी कॉलेज के छात्रों ने की- ऑनलाइन एग्जाम कराए जाने की मांग.. 5 घँटों में आया फैसला..पूरी हुई मांग…

IMG-20220103-WA0226.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- रायगढ़ में एक तरफ स्कूलों में जहां तेजी से संक्रमण फैलता जा रहा है कलेक्टर के आदेशानुसार गैदरिंग को लेकर 50% की उपस्थिति संबंधित प्रावधान किए गए हैं फिर भी शिक्षण संस्थानों में आज पर्यंत दिनांक तक पीजी इंटरनल की परीक्षाएं संचालित है इसके बाद यूजी की परीक्षाएं होनी है जिसे संक्रमण के मद्देनजर ऑनलाइन किया जाना चाहिए। इन सभी मांगों को लेते हुए उन्होंने एक मांग पत्र कुलपति महोदय के नाम प्रभारी कुलसचिव प्रकाश त्रिपाठी को सौंपा गया। आज पीडी कॉलेज के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के सामने बात रखी की जब जिले के दो शासकीय कॉलेजों में ऑनलाइन पैटर्न पर इंटरनल अथवा अर्धवार्षक परीक्षा ली गई तो केवल पीडी कॉलेज में ही ऑफलाइन परीक्षाएं क्यों ली जा रही हैं आज दिनांक पर्यंत तक एमकॉम,एमए. की परीक्षाएं ऑफलाइन कराई गई।

महज 5 घंटे में आया फैसला:–:
यूनिवर्सिटी पहुंचे सैकड़ों छात्रों ने जब नारेबाजी की तब पूरा माहौल गर्म हो गया जिसके बाद भी ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने पर सहमति बनती हुई दिखाई नहीं दे रही थी देर शाम को निर्दलीय संगठन छात्र हित पैनल के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जाकर मुलाकात की एवं कुलपति से मिलकर सशक्त ही छात्रों की मांगों को पूरा करने को कहा जिसके बाद कुलपति महोदय ने आश्वासन देते हुए उक्त मुद्दे पर ध्यान देने हेतु बात कही जिसके उपरांत पीडी कॉलेज के प्रबंधन द्वारा देर शाम पैनल के हस्तक्षेप के बाद ऑनलाइन परीक्षा कराए जाने संबंधी आर्डर शीट जारी कर दिया गया।