May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में नहीं लगेगा लॉकडाउन….प्रभारी मंत्री चौबे

IMG_20210814_143505.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़:- प्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रोज़ाना बढ़ रहा है।जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को जिस ज़िले में संक्रमण की दर चार फ़ीसदी से अधिक है वहां नाईट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए।जिसके परिपालन में रायगढ़ ज़िले सहित अन्य ज़िलों में नाईट कर्फ्यू लगाया गया।बढ़ते खतरे को लेकर लोगों के मन में लॉकडाऊन की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगी हैं।लेकिन राज्य सरकार ने लॉकडाऊन को लेकर स्पष्ट तौर पर मना कर दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाकडाऊन को आख़िरी विकल्प होने की बात कही।वहीं आज कोरोना की स्थिति को लेकर रखी गई महत्त्वपूर्ण बैठक के बाद प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने लॉकडाउन पर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रदेश में अभी कोरोना के हालात इतने नहीं बिगड़े हैं कि लॉकडाउन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता और कुछ प्रतिबंधात्मक कदम के ज़रिए कोरोना को कंट्रोल किया जाएगा। आवश्यक यह है कि हमको कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

छत्तीसगढ़ में संकमण की स्थिति:–प्रदेश में 1059 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की कल पहचान हुई वहीं 21 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। कोरोना से कल कुल 3 मौतें हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 89, राजनांदगांव 44, बालोद 3,कबीरधाम 7, रायपुर 343,धमतरी 5, बलौदाबाजार 2,महासमुंद 7,गरियाबंद 3, बिलासपुर 159, रायगढ़ 141, कोरबा 73, जांजगीर-चांपा 24, मुंगेली 5, जीपीएम 4, सरगुजा 12,कोरिया 21, सूरजपुर 13, बलरामपुर 2, जशपुर 32, बस्तर 2, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 1, सुकमा 46, कांकेर 2, नारायणपुर 0, बीजापुर 19, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के अब तक कुल 1010513 मरीज मिले हैं। जिसमें से 993932 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2977 है। वहीं कोरोना से प्रदेश में अब तक कुल 13604 मौतें हो चुकी हैं।

Letest Posts