September 20, 2026

कोरोना के बढ़ते ख़तरे को देख महाविद्यालय बंद करने की मांग …भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन..

IMG-20220107-WA0173.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- कोरोना वायरस की तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है।रोज़ाना संक्रमित मरीज़ों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए भाजयुमो ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।अपने ज्ञापन में भाजयुमो ने कहा कि:- पिछले 2 वर्ष से पूरा भारतवर्ष ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया एक महामारी से जंग लड़ रही है पिछले 2 साल में हम लोगो ने देखा कोरोना गाईडलाइनस से समझौता करने पर केसेस किस प्रकार से बढ़े थे। महोदय, वर्तमान परिस्थिति में रायगढ़ कुछ ज्यादा सुरक्षित नज़र नही आ रही प्रतिदिन कोविड केसेस में वृद्धि देखी जा रही है,महोदय महाविद्यालय में सभी छात्र एक साथ रहते हैं जिससे कोविड के फैलने की प्रबल संभावना,वर्तमान परिस्थितियों एवं विद्यार्थीयों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिले के महाविद्यालययों को कुछ समय के लिए बन्द किया जाए।