June 29, 2026

सादगीपूर्ण तरीक़े से आयोजित होगा गणतंत्र दिवस.. नहीं होंगे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम…गाइडलाइन जारी…

IMG_20210814_143505.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-छत्तीसगढ़:-कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसके बचाव व नियंत्रण हेतु छत्तीसगढ़ शासन की ओर से गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके मुताबिक़ 26 जनवरी के आयोजन में स्कूली बच्चों को शामिल ना करने तथा उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।केवल सादगीपूर्ण तरीके से ही यह समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही किसी भी प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन नहीं होगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में तो राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी में ध्वजारोहण करेंगी।