March 23, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल के रायगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बने… अमरकांत साहू…

IMG-20220112-WA0256.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-विधायक प्रकाश नायक के आशीर्वाद व आईटी सेल के रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष वसीमखान की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा सोशल मीडिया रायगढ़ जिले के ब्लॉक संयोजक अमरकांत साहू को छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल के रायगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।विधायक प्रकाश नायक सहित आईटी सेल की टीम ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी बधाई दी और श्री साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी सहित टीम व शुभचिंतकों ने भी बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुरमापाली में रहने वाले कांग्रेस के युवा नेता अमरकांत साहू ने शुरू से ही पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व सेवाभाव के साथ काम करते हुए आ रहे है।पार्टी के प्रति समर्पित अपनी सेवाभावी कार्य को देखते हुए पूर्व में इन्हें सोशल मीडिया रायगढ़ जिले का ब्लॉक संयोजक नियुक्त किया था।पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को अमरकांत साहू ने बखूबी निर्वहन किया जिसे देखते हुए अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस के युवा नेता अमरकांत साहू ने उन्हें यह दायित्व सौंपे जाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।