May 14, 2026

पुलिस बनाम पुलिस…महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो बनाने वाला…खुद पुलिसकर्मी…

IMG-20210721-WA0213.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-पुलिस बनाम पुलिस का मामला प्रदेश में थमता नज़र नहीं आ रहा एक के बाद एक नए-नए मामले सामने आ रहे। ताज़ा मामला ये है की रायपुर में हुए चक्काजाम के दौरान एक विडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी का विडियो शूट कर अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया था।मामले में पतासाजी करते हुए पुलिस जब आरोपी तक पहुंची तो आरोपी खुद भी पुलिसकर्मी ही निकला।दरअसल मोबाईल नंबर 8965903206 के धारक ने वायरल करते हुए महिला पुलिस अधिकारी पर अश्लील टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया। पतासाजी करते हुए मोबाइल धारक को जिला महासमुंद के थाना खल्लारी में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार भोई के रूप में चिन्हांकित किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने खल्ल्लारी जाकर आरोपी कृष्ण कुमार भोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Letest Posts