May 14, 2026

कोरोना की गाइडलाइंस का उल्लंघन…सीएम के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़….

IMG_20220116_182719.jpg
Share

सामना न्यूज़:–रायगढ़:-छत्तीसगढ़:- चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग की कोरोना को लेकर दी गई गाइडलाइन की अवहेलना और उल्लंघन करने की धाराओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ख़िलाफ़ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है।यह एफआईआरजिला निर्वाचन अधिकारी ने दर्ज की है।दरअसल सीएम बघेल रविवार की सुबह नोएडा पहुंचकर कांग्रेस की कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के साथ डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे थे,जहां पांच से अधिक लोग मौजूद थे। इसी बात को लेकर नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है।उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी को पहले फेज़ के लिए वोटिंग होगी।ऐसे में सभी दल के नेता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी दलों ने अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान पर उतार दिया है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोएडा पहुंचकर डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

Letest Posts