May 14, 2026

छेरछेरा पर्व पर भाजपा नेता विकास केड़िया का अनोखा तरीका.. थैला लिए पहुंचे विधायक निवास.. की बेरोजगारी भत्ते की मांग..

IMG-20220117-WA0198.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-राजकीय पर्व छेरछेरा के दिन रायगढ़ नगर भाजयुमों की अगुवाई में
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष विकास केडिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक प्रकाश नायक के निवास पहुंचे।जहां हाथ में थैला लेकर अनोखे अंदाज में छेरछेरा की रस्म के अनुरूप विधायक प्रकाश नायक से युवा बेरोजगारों के लिए 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ते की मांग की।विकास केड़िया ने कहा कि:-2018 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कॉंग्रेस संगठन ने सरकार बनने के पूर्व गंगाजल हाथ मे लेकर प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस अपना यह वादा भूल चुकी है। हमारी मांग है कि कांग्रेस सरकार अपने किए गए वादे को निभाते हुए प्रदेश के युवा बेरोजगारों को 2500 भत्ता देने का वादा पूरा करे।


जिसमे मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष विकास केडिया की उपस्थिति रही साथ मे भाजयुमो मंडल प्रभारी बबलू गुप्ता , भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा,भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष मितेश शर्मा,भाजयुमो जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख ओमकार तिवारी,भाजयुमो शहर महामंत्री ऐश अग्रवाल,भाजयुमो उपाध्यक्ष अंकुर गोरख,अधीश रतेरिया,भाजयुमो मंत्री हेमकांत साहू , तरनजीत भाटिया,नरेश पटेल,भरत तांडी उपस्थित थे

Letest Posts