May 14, 2026

निगम द्वारा आबंटित दुकानें अभी नही होंगी निरस्त..नए सिरे से होगा परीक्षण:-महापौर

IMG_20220117_202936.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़ :-
नगर निगम में विगत दिनों एम आई सी की बैठक में निगम आयुक्त द्वारा शहर के लगभग 70 दुकानें( एस पी काम्प्लेक्स,जेल परिसर,मिनी स्टेडियम,रामलीला मैदान समेत कई क्षेत्र में स्थित)दुकानों के निरस्तीकरण हेतु प्रस्ताव रखा गया था।
एस पी काम्प्लेक्स समेत कई दुकानों के मामले लंबित है वही दुकानों के आबंटन के जांच में कई कमियां पाई गई हैं, नगर निगम  महापौर जानकी काटजू ने दूकानों के निरस्तीकरण मामले में अपना स्टेटमेंट देते हुए कहा कि अभी शहर की कोई दुकान निरस्त नही की जाएगी बल्कि दुकानदारों के साथ बैठक कर परीक्षण किया जाएगा,जो दुकानदार पैसे जमा करना चाहते है उन्हें समय भी दिया जाएगा,फिलहाल निरस्तीकरण पर रोक लगाए जायेगे।

Letest Posts