March 23, 2026

आवेश में आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या…पोते को डांटना दादा को पड़ा महंगा…

IMG-20220120-WA0203.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-कल 19 जनवरी की  दोपहर लैलूंगा के ग्राम रामपुर पतरापारा में कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने वृद्ध पिता की क्रिकेट के बल्ले से पीट कर हत्या कर दी। लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

  क्या है मामला:- 19 जनवरी की दोपहर लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रामपुर पतरापारा में एक वृद्ध मृतक अनंतराम भगत उम्र 62 वर्ष का शव उसके घर के पास रखा हुआ था।मृतक के छोटे भाई अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर उसके बेटे ने जानकारी दी कि बडे पापा अनंत राम भगत (मृतक ) को उसी के बेटे ने क्रिकेट के बैट से सिर में मारा है जिससे अनंत राम खून से लतपथ हो गया। तत्काल सूचना पाकर 112 व संजीवनी 108 वाहन भी आई जिसके स्टाफ ने अनंतराम को जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया तथा आरोपी दिवाकर भगत  उम्र 34 वर्ष की गांव में पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया ।
      आरोपी का बयान:-आरोपी से पूछताछ में बताया कि दोपहर में उसका बेटा (मृतक का पोता) घर के पास क्रिकेट खेल रहा था खेल के दौरान बॉल पिताजी (अनंतराम भगत) को लग गया जिस पर पिताजी बच्चों को गाली गलौच कर रहे थे।इस बात पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने अपना आपा खो दिया और आवेश में आकर उसी क्रिकेट के बल्ले से अपने पिताजी के सिर पर मारा जिससे उनकी मृत्य हो गई। आरोपी के अपराध स्वीकार बाद गिरफ्तार कर आज ‍ रिमांड पर भेजा गया है।