खिलाडिय़ों की दशा के लिए
जनप्रतिनिधि व प्रशासन ज़िम्मेदार…डॉ.राजू..

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-ज़िले के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल उद्योगों की तरक्की के बावजूद खेल,खिलाडिय़ों तथा खेल मैदान की इस हालत के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन जिम्मेदारठहराया है। उनका मानना है कि उद्योगपतियों का काम व्यापार करके लाभ कमाना है। यही उनका धर्म है। लेकिन उद्योगों से उनकी सामाजिक जवाबदारी पूरा करवाने उनपर दबाव बनाए रखने का कार्य जनप्रतिनिधियों का एवं प्रशासन का है। ऐसे में वे अपनी जवाबदारी पूरा नहीं कर रहे हैं,बल्कि वे सिर्फ अपना हिस्सा लेने को ही उद्योगों के प्रति अपनी जवाबदारी मानते हैं और लगातार अपना हिस्सा ले रहे हैं। जबकि उद्योगों के समाजिक दायित्व का अहसास करवाना और उद्योगों को गलत कार्य रोकने के लिए अंकुश लगाने का कार्य भी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ही है। जिस गति से जिले में उद्योगों का विकास हुआ उतनी ही गति से खेलो का विनाश हुआ। डॉ. राजू अपने समय को याद करते हुए बताते हैं कि वे और उनके साथी जैसे-तैसे मिलकर खेल खेलते थे और खेलो को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्रयास शहर के अधिकांश गणमान्य किया करते थे। परंतु आज बिल्कुल ही उलट स्थिति है। जिसमें मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं उद्योगपति जवाबदार है। कमाई तो बढ़ गई है। लेकिन सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत खेलो को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वह बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो खेल जगत से जिले का नाम समाप्तप्राय: हो जाएगा।
