आदिवासी विकास विभाग द्वारा मोचियों को वितरित की गई मोची पेटी….
सामना न्यूज़:-रायगढ़ :-
आदिवासी विकास विभाग रायगढ़ के माध्यम से प्राप्त हुई मोची पेटी का वितरण किए जाने हेतु सर्वे कार्य दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन रायगढ़ के सामुदायिक संगठनों द्वारा किया गया है,वही सर्वे उपरांत उक्त चर्म शिल्प मरम्मत पॉलिश करने वाले को महापौर जानकी काट्जू, एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव द्वारा निगम परिसर में मोची पेटी का वितरण किया गया,पेटी पाकर मोचियों ने महापौर एवं आदिवासी विभाग तथा उपस्थित जनों को साधुवाद दिया।
मोची पेटी के वितरण कार्यक्रम में डे एनयूएलएम के मिशन प्रबंधक केदार पटेल विशाल स्वर्णकार दीपक पटेल मनोरमा सदावर्ती माया वर्मा सरिता गात्रे प्रमिला सिदार उपस्थित रहे।







