March 23, 2026

थप्पड़ की गूंज रायगढ़ तक..विरोध स्वरूप भाजयुमो ने किया- मंत्री का पुतला दहन..

IMG-20220125-WA0262.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्‍तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन मंत्री डा. शिव डहरिया का कथित वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने सरकार को घेरा है। वायरल वीडियो में भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान गांव के लिए पानी मांगने की बात पर एक ग्रामीण को मंत्री शिव डहरिया द्वारा दुर्व्यवहार कर थप्पड़ मारने और उनके पीएसओ द्वारा वहां मौजूद ग्रामीणों से धक्का मुक्की एवं गाली गालौच की बात सामने आई है।

भाजयुमो का आरोप:– इधर इस मामले में भाजयुमो रायगढ़ का आरोप है कि:- भूमि पूजन के कार्यक्रम में पानी मांगने पर थप्पड़ मारने जैसा दुर्व्यवहार बहुत ही निंदनीय है जिसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा घोर निंदा करती है इसी तारतम्य में रायगढ़ युवा मोर्चा द्वारा आज गांधी प्रतिमा चौक पर मंत्री शिव डहरिया का पुतला दहन कर दोषी मंत्री के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की गई।

क्या है मामला:-छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हुआ है जिसमें मंत्री डहरिया ग्रामीण को धमकाते और धक्का देते नजर आ रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक़ ग्राम रीवा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री शिवकुमार डहरिया शामिल हुए थे

इसी दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या मंत्री के पास रखी जिसके बाद वह बौखला गए।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री से पूंछा कि सड़क तो बन गई,लेकिन पानी की सुविधा कब शुरू होगी? जिसे सुनते ही मंत्री जी भड़क गए और उन्होंने उल्टा ग्रामीणों से सवाल किया कि, इसके पहले जो सरकार 15 साल थी उसने क्या किया? इस पर ग्रामीण बोले अभी मंत्री आप हैं तो किससे कहें? मांग तो आप ही से करेंगे। इतना सुनते ही तमतमाए मंत्री ने अपशब्द कहते हुए ग्रामीण को तमाचा जड़ दिया।

भाजयुमो द्वारा पुतला दहन

इनकी रही भूमिका:-यह कार्यक्रम भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक के निर्देशानुसार नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा की अगुवाई में किया गया जिसमे मुख्य रूप से जिला महामंत्री सूरज शर्मा, प्रवीण द्विवेदी, अंशु टुटेजा, जगन्नाथ प्रधान, अभय अग्रवाल, शैलेश माली, शिवकांसी, सतनाम पोथीवल, अभिलाष कछवाहा, हेमकांत साहू, विक्रम दास, निशांत राजपूत, गौरव गुप्ता, अनीश सिंह, रोशन तिवारी, यश यादव, मनीष बरेठ, पिंटू निषाद, जतिन यादव, जस्सू सिंह, रानू संकल्प, दीपक प्रधान, विशाल निषाद, मोनू सारथी, हरीश निषाद, दीपक श्रीवास, अंकित श्रीवास, अमर श्रीवास, जय श्रीवास, अमन वैष्णव, राज सा, तेजू शर्मा, अनूप शर्मा, राहुल श्रीवास, महेंद्र सराफ, कार्तिक साहू आदि उपस्थित थे