June 20, 2025

शादी का झांसा देकर किया युवती का शारिरिक शोषण… फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

IMG-20220125-WA0299.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-  दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी को मुखबिरों का जाल बिछाकर उसके गांव से पकड़ा गया है। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में आरोपी पर अप.क्र. 341/2021 धारा 341,354,354(क) भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

क्या है मामला:-घटना के संबंध में दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को पीड़ित युवती द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने स्कूटी से सहेली के साथ घरघोडा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु जा रही थी कि सुबह करीब 11.00 बजे घरघोडा पॉवरग्रीड के पास आरोपी करन महंत निवासी छैडोरिया ने उसका रास्ता रोककर जबरदस्ती बाइक में बैठने के लिए जबरदस्ती करने लगा।
पीड़िता ने न्यायालय के समक्ष आरोपी द्वारा पूर्व में शादी करने का झांसा देकर कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने व शादी से इंकार कर बेइज्जती करने की धमकी देने की जानकारी दी गई थी जिस पर आरोपी के विरूद्ध प्रकरण में धारा 323,506,376 भा.द.वि. विस्तारित कर आरोपी करन महंत की पतासाजी की जा रही थी जो घटना दिनांक से थाने में रिपोर्ट होने की भनक लगने से फरार होकर लुकछिप रह रहा था।

   महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए  थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिरों का जालकर लगातार दबिश दी जा रही थी आज मुखबीर से आरोपी के अपने घर ग्राम छैडोरिया आने की सूचना मिली जिस पर तत्काल पुलिस बल ने दबिश ददेकर आरोपी करन उर्फ किरण महंत पिता मनोहर दास महंत उम्र 32 वर्ष को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरी. अमित सिंह थाना प्रभारी घरघोड़ा, सउनि चंदनसिंह नेताम, आर. नंदु पैंकरा, नरेन्द्र पैंकरा, बीरबल भगत की विशेष भूमिका रही है ।