June 20, 2025

73वां गणतंत्र दिवस.. सरिया में आन बान शान से लहराया तिरंगा….

IMG_20220126_091955-780x470.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-सरिया:- इस साल 26 जनवरी को भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।आज ही के दिन साल 1950 में देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ था।देश में सभी स्थानों पर इसे सम्मान पूर्वक मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में रायगढ़ जिले के सरिया में भी पूरी आन बान शान के साथ तिरंगा फहराया गया।नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने ध्वजारोहण किया तो वहीं नगर के हृदय स्थल महात्मा गांधी चौक में सेवानिवृत्त शिक्षक कृपासिंधु प्रधान ने ध्वजारोहण किया।सभी ने राष्ट्र गीत गाकर तिरंगे को सलामी दी।इसके अलावा सरिया नगर के सभी शासकीय अशासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कर 73 वां गणतंत्र दिवस सम्मानपूर्वक मनाया गया।