June 20, 2025

प्रेम संबंधों को छुपाने के लिए मां ने करवाई बेटे की हत्या…

IMG_20210919_082750.jpg
Share

सामना न्यूज़:-मध्यप्रदेश:- प्रेम संबंधों को छुपाने के लिए मां ने अपने 14 साल के बेटे की हत्या करवाकर शव पेड़ पर लटकवा दिया। शव 10 दिन तक जंगल में पेड़ से लटका रहा।
क्या है मामला:-जलगांव निवासी 14 साल का पुरुषोत्तम पाटिल 12 दिन से लापता था। पिता ने उसकी खूब तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जलगांव पुलिस भी उसे खोज रही थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को लापता बालक की माँ मंगला पाटिल के अवैध संबंधों की जानकारी मिली जिसके आधार पर उसके प्रेमी प्रमोद सिंपी व मंगला पाटिल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई । दोनों ने पूछताछ में कबूल किया कि दोनों बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी बच्चे को लग चुकी थी हालांकि पुरुषोत्तम पाटिल ने अपने पिता को खुलकर नहीं बताया था केवल इतना ही कहा था कि एक युवक घर के आसपास घूमता है। इधर मंगला को अपने प्रेम संबंधों के उजागर होने का डर सताने लगा था इसलिए उसने प्रेमी प्रमोद के साथ मिलकर बेटे की हत्या की योजना बनाई।

इस तरह दिया घटना को अंजाम:-12 दिन पहले बच्चा पुरुषोत्तम घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था, तभी आरोपी प्रमोद वहां आ गया। उसने भी उसके साथ कबूतर उड़ाना शुरू कर दिया। बातों ही बातों में उसने उसे कबूतर पालने के लिए पिंजरा दिलवाने का लालच देकर अपने साथ चलने कहा। प्रमोद की बातों में आकर वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। जलगांव से उसे बाइक पर बैठाकर घुमाने का  बहाना बनाकर असीलगढ़ के जंगल ले आया। मौका देखकर उसने जंगल में उसने बच्चे की हत्या कर दी और उसे बेर के पेड़ पर लटका दिया। आरोपी की निशानदेही पर जलगांव पुलिस के मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पहुंची यहां पर बच्चे का शव एक पेड़ से लटका बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।