May 14, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगा.. माईक्रो डोनेशन…भारत व भाजपा को मिलेगी मजबूती..विकास केड़िया..

IMG-20220128-WA0267.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ द्वारा माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है आज इसी कड़ी में युवा भाजपा नेता विकास केडिया के अगुवाई में स्टेशन चौक से लेकर श्याम टॉकीज चौक तक अभियान चलाया गया इस अभियान में नमो ऐप के माध्यम से शहर के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी राशि संग्रहित की जा रही है जिससे भारत एवं भाजपा को मजबूत बनाया जा सके।

क्या है माइक्रो डोनेशन:–इस अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के अवसर पर शुरू हुई । इसका समापन दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को किया जाएगा। बीजेपी ने 2019-2020 में पार्टी के योगदान में 785.77 करोड़ रुपये दान इकठ्ठा किया था, जबकि कांग्रेस को 139 करोड़ रुपये मिले थे। अभियान के विवरण के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन के लिए लोगों से जुड़ने का आग्रह किया गया है।

इनकी रही अहम भूमिका:–आज के कार्यक्रम में नगर भाजपा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंग गौतम नगर महामंत्री सुमित शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान,भाजपा झुग्गी झोपडी़ प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन,भाजयुमो मिडिया प्रभारी अंकित, भाजयुमो रायगढ़ नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख राजू सोनकर आईटी सेल सहसायोजक जिला प्रचार प्रसार ओमकार तिवारी ,नगर उपाध्यक्ष आकाश शर्मा ,पिछड़ा मोर्चा नगर मंत्री मुकू यादव, रितेश जैन अल्फसंख्या मोर्चा ,भाजयुमो नगर प्रचार प्रसार श्रेयांश ठाकरे , दिनेश राजपूत, निषाद जी

Letest Posts