March 6, 2026

फाउंडेशन के नाम स्टोर संचालक से 21 लाख की धोखाधड़ी..टी आई मनीष नागर की टीम ने किया गिरफ्तार….

IMG-20220201-WA0234.jpg
Share

    सामना न्यूज़:-रायगढ़:- प्रोविजन स्टोर के संचालक से रामदास-द्रौपदी फाउंडेशन के नाम पर लाखों रूपये के राशन प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों पर अप्र.क्र. 151/2022 धारा 420,467,468,471,120(B),34 IPC दर्ज कर  धोखाधड़ी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है।

  क्या है मामला:-कालिन्दी कुंज निवासी दिवेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विप्लव चौक में उनका किराना स्टोर है।17 अक्टूबर काली मंदिर के पीछे रहने वाले राजन ठाकुर व शुभम ठाकुर दोनों भाईयों ने उनकी दुकान आकर कहा कि रामदास द्रोपदी फाउन्डेशन संस्था द्वारा जन सेवा के लिए  वितरित की जाने वाली राशन सामग्रियां ख़रीदने का दायित्व उन्हें सौंपा गया है,इसलिए वे दुकान से राशन ख़रीदने आये हैं उनकी बातों पर यकीन कर कुल 21,66,792 की राशन सामग्रियां उन्हें दिया गया। दोनों फाउंडेशन के लेटर पैड दिखाया कि राशन फाउंडेशन को प्राप्त हो गया है।उनसे रकम की मांग करने पर दोनों ने 11,98,000 रुपये का चेक दिया, लेकिन दोनो ही चेक हस्ताक्षर मिस मैच हो जाने के कारण बाउन्स हो गए।जब दिवेश ने दोनों से संपर्क किया तो उन्होंने बाउन्स चेक वापस लिया और फिर से द्रोपदी फाउन्डेशन के नाम के सील और हस्ताक्षर किए चेक दोबारा दिए लेकिन इस बार भी वह चेक बाउंस हो गया।दिवेश को शंका हुई और उसने अपने स्तर पर पता किया तब जानकारी मिली कि उक्त सभी चेक द्रोपदी फाउन्डेशन के नहीं है बल्कि एक शुभम ठाकुर के खाते का है,जिसमें राजन ठाकुर व शुभम ठाकुर ने फर्जी सील लगाकर हस्ताक्षर किए थे और यह भी पता चला कि द्रोपदी फाउन्डेशन  द्वारा न तो इन लोगों को सामान खरीदने के लिये अधिकृत किया गया है और न ही वे लोग इसके सदस्य हैं।
  लाखों का चूना लगा चुके हैं:- द्रोपदी फाउन्डेशन व अन्य लोगों का फर्जी लेटरपैड व सील बनाकर इसका उपयोग कर राजन ठाकुर व शुभम ठाकुर ने 21,66,792 रूपए की राशन सामग्री छलपूर्वक प्राप्त कर हड़प की है।
     आरोपियों का बयान:-दोनों ने धोखाधड़ी करने की बात कबूल कर बताया कि:- वे राशन सामाग्री को दुकान की ऑटो से अपने बोलेरो वाहन में डम्प करते थे उसके बाद प्राप्त राशन सामाग्री को कम मूल्य में ढाबो में बेच देते थे जिसकी तस्दीकी के लिए कोतवाली पुलिस आरोपियों को ढाबे पर लेकर गई  किन्तु आरोपियों के बताये स्थान पर कोई ढाबा नहीं मिला।आरोपियों के निशानदेही पर बचत राशन करीब 10,000 रूपये का बरामद किया गया है । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन एवं आरोपियों द्वारा बनाये गये सील एवं लेटर पैड की जप्ती की गई है ।