September 20, 2026

सरिया मार्ग पर सड़क हादसा.. युवक की दर्दनाक मौत..परिजनों ने किया चक्काजाम..

IMG_20220201_210555.jpg
Share

सामना न्यूज़:रायगढ़:-सरिया:-मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बेकसूर लोगों की मौत का कारण लगातार बन रही है ऐसी ही एक लापरवाही से आज शाम तकरीबन 7:30 बजे बोंदा-सरिया मार्ग पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार चालक की अज्ञात डम्पर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की शिनाख्त कंडोला निवासी पूर्व उप-सरपंच सूरज सिदार पिता अजीत राम सिदार उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में की गई है। यह हादसा भिखमपुरा काली मंदिर के सामने घटा जब सूरज सिदार अपनी स्कूटी से घर की तरफ़ जा रहे थे तभी अज्ञात डम्पर की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।वहीं इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों,कंडोला के सरपंच सहित ग्रामीणों ने शव रख चक्का कर दिया और मुआवजे की मांग की है।