May 14, 2026

मामूली विवाद में पति ने की-पत्नी की हत्या….

IMG-20220203-WA0184.jpg
Share

  सामना न्यूज:-रायगढ़:- कल 02.फ़रवरी की रात थाना कापू अन्तर्गत  तुरी बस्ती में रहने वाले भीषम राम तुरी ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई। इस घटना की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कापू मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लिया।

 क्या है मामला:–मृतिका मानाबाई उम्र 55 के भाई धनीराम तुरी ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक कल रात उसकी दीदी मानाबाई और जीजा भीषम राम तुरी अपने घर के आंगन में लकड़ी जलाकर आग ताप रहे थे । रात्रि तकरीबन 08.00 बजे लड़ाई-झगड़ा व चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से निकलकर  उसने देखा  तो जीजा भीषम राम तुरी जलती हुई लकड़ी के अंगेठा से दीदी मानाबाई को मार-पीट कर रहा था जिससे दीदी मानाबाई जमीन में गिर गई और सिर में गहरी चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
                 आरोपी पति का बयान:- आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कल रात घरेलू विवाद पर पत्नी मानाबाई ने खाना उठाकर फेंक दिया जिसके कारण उसने गुस्से में जलती लकड़ी के अंगेठा से सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई ।

Letest Posts