June 22, 2025

पद्म भूषण-पद्म विभूषण-दादा साहब फाल्के सम्मानित…स्वर कोकिला.. भारत रत्न..लता मंगेशकर का निधन..

IMG-20220206-WA0109.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-देश:–हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।लता मंगेशकर देश की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक थी।उन्होंने ना सिर्फ अपनी जादुई कला से सभी को अपना कायल बनाया बल्कि अपने अद्भुत व्यक्तित्व से भी सबकी पसंदीदा रही हैं। 8जनवरी को लता मंगेशकर को कोरोना पॉजिटिव होने और निमोनिया जैसी बीमारी का शिकार होने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,हालांकि उनकी सेहत में सुधार हो रहा था लेकिन कल अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आज वो इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। भारतरत्न लता जी के निधन पर भारत सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।


हिंदी सिनेमा में लता मंगेशकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है।उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही गायकी की शुरुवात कर दी थी।92 वर्षीय गायिका ने कई भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं। लता जी के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित देश विदेश से उन्हें श्रद्धांजलि मिल रही है।