May 14, 2026

प्रशासन पहले जिंदल मार्ग की सुध ले.. तब पहुचेगी रायगढ़ की जनता नौका विहार-सुरेन्द्र पाण्डेय

IMG-20220206-WA0137.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:– जिंदल मार्ग की ख़स्ताहाल सड़क की मरम्मत करवाने भाजपा नेता सुरेंद्र पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि:-रायगढ-वासियों के लिए टीपाखोल में नौका विहार बना कर प्रशासन इसे पर्यटन का केंद बनाया जिसके लिए प्रशासन बधाई का पात्र है लेकिन इस टिपाखोल तक पहुँचने जनता को एडवेंचरस सड़क से गुज़रना होता है जिसके अपने अलग ही मज़े हैं।आप गड्डों से उछल कर जाएंगे तो आप फ्री में जम्पिंग जैक का आनंद प्राप्त करेंगे यदि आप बाइक से है तो काले धूल का आपको फेस मास्क उपलब्ध हो जाएगा। आप इसी मार्ग पर आगे जाने पर क्लाइम्बिंग का भी मजा आएगा जिससे आप पहाड़ पार कर टिपाखोल झील पहुचेंगे वँहा नौका विहार का मजा लेने के लिए आपको 250 रुपए की टिकट लेनी होगी।
जिंदल मार्ग पर चलते समय आपको बड़ी बड़ी डम्पर गाड़ियां भी मिलेंगी किन्तु आपको नौका बिहार के मजे के लिए जोखिम को पार करना ही होगा क्योंकि यदि आप इसे पार नही कर पाए तो समझिए आप की जीवन लीला इन्हें सड़को की भेंट चढ़ जाएगी।
अब प्रशासन का धन्यवाद तो बनता ही है जब जिंदल की हसीन वादियों के बीच आपके लिए मनोरंजन के साधन का प्रबंध जो किया है।
बस प्रशासन से इस धूल गड्डो से भरी सड़क की मरम्मत का इंतज़ाम नही हो रहा है जिंदल की डम्पर के लिए बाकायदा बाई पास सड़क बनवाई जा रही है। क्योंकि जनता तो चल ही लेगी जैसे तैसे किन्तु जिंदल को कोयला नही पहुचा तो करोड़ो का नुकसान होगा जो जनता की तकलीफों से कही ज्यादा जरूरी है।इसलिए उसे जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है।
इन सभी गम्भीर विषयों पर मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि जनता के मजे व जिंदल की सुविधाओं का जिस तरह ख्याल रख रहा है उसी प्रकार इस सड़क की दुर्दशा को भी गम्भीरता से ले और इसे चलने लायक बनाया जाए जिससे जनता को इस श्राप से मुक्ति मिल सके।

Letest Posts