पंजाब में कांग्रेस का सीएम चेहरा- चरणजीत सिंह चन्नी…राहुल गांधी ने की घोषणा…

सामना न्यूज़:-पंजाब:-पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है।सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही मुख्यमंत्री पद के मुख्य दावेदार थे।राहुल गांधी ने कहा कि: “हमें ग़रीब घर का मुख्यमंत्री चाहिए।हमें वो व्यक्ति चाहिए जो ग़रीबी और भूख को समझे,जो ग़रीब व्यक्तियों के दिल की घबराहट को समझे,क्योंकि पंजाब को उस व्यक्ति की ज़रूरत है।मुश्किल फ़ैसला था आपने आसान बना दिया।पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, चरणजीत सिंह चन्नी जी होंगे।“।मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा किए जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कहा था कि हर कोई उनके निर्णय को स्वीकार करेगा। राहुल गांधी ने डिजिटल माध्यम से रैली को संबोधित कर कहा कि कांग्रेस के पास सक्षम नेताओं की कोई कमी नहीं है।
