May 14, 2026

शादी का झांसा देकर किया नाबालिग का शारीरिक शोषण…आरोपी गिरफ़्तार….

IMG-20220207-WA0278.jpg
Share

  सामना न्यूज़:-रायगढ़:-  एक माह पहले पुसौर थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को 05 फरवरी को मुखबिर सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास से दस्तयाब किया गया था।अपहृत बालिका महिला पुलिस अधिकारी को  दिए अपने बयान में  बताया कि:-04 जनवरी की शाम आरोपी शनिदेव सेठ शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर इलाहाबाद ले गया था जहां उससे  जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया 05 फ़रवरी को शनिदेव अपने घर ले जाने की बात कहकर रायगढ़ लाया और उसे सारंगढ़ बस स्टैण्ड, ट्रांसपोर्टनगर के पास छोड़कर भाग गया।
        थाना प्रभारी पुसौर द्वारा प्रकरण से संबंधित अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 363, 366 IPC में धारा 376 IPC, 6 पॉस्को एक्ट विस्तारित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाकर लगातार दबिश दी जा रही थी जिसका असर ये हुआ कि आरोपी पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण रायगढ़ से कहीं भागा नहीं पाया। आज 7 फ़रवरी को मुखबिर द्वारा आरोपी शनिदेव सेठ को उसके गांव में देखे जाने की सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी द्वारा  दबिश देकर आरोपी शनिदेव सेठ पिता निराकार सेठ उम्र 20 वर्ष  निवासी थानाक्षेत्र पुसौर को थाना लाया गया । आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Letest Posts