May 14, 2026

महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशील पुलिस… टी आई मनीष नागर ने दबिश देकर आरोपी सास ससुर को धमतरी से किया गिरफ़्तार..

IMG_20220208_120335.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए एक बार फिर टी आई मनीष नागर की टीम संवेदनशील नज़र आई। ताज़ा मामला थाना कोतवाली अंतर्गत शहर की दो बेटियों के दहेज उत्पीड़न का है। जिसमें टी आई मनीष नगर की टीम द्वारा धमतरी से ससुराल पक्ष(सास-ससुर) को गिरफ्तार कर आज मंगलवार सुबह थाने लाया गया है साथ ही आरोपी पति बलविंदर सिंह तथा परविंदर सिंह की पतासाजी जारी है।

क्या है मामला:–मिली जानकारी के मुताबिक़ शहर के प्रतिष्ठित महेंद पाल सिंह की बेटी -इश्मीत कौर खालसा उम्र 28 वर्ष निवासी दरोगा पारा रायगढ़ का विवाह बलविंदर सिंह धमतरी तथा हरनीत कौर का विवाह परविंदर सिंह के साथ एक ही परिवार में संपन्न हुआ।विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दोनों महिलाओं को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में दोनों ही पीड़िता ने थाना कोतवाली में अपनी रिपोर्ट माह नवम्बर में दर्ज कराई थी जिस पर मुखबिर द्वारा आरोपी को पकड़ने लगातार जाल बिछाया जा रहा था।मुखबिर की सूचना पाकर तत्काल मनीष नगर की टीम धमतरी पहुंची जहां से आरोपी परमजीत कौर (सास) तथा अजीत सिंह खालसा (ससुर) को गिरफ़्तार कर थाने लाया गया है।वहीं दोनों आरोपी पति परविंदर सिंह तथा बलविंदर सिंह के ओडिशा फ़रार होने की जानकारी मिली है जिस पर पुलिस की पतासाजी जारी है।आरोपियों पर अपराध क्र. 498,494,34पंजीबद्ध किया गया है।

परमजीत कौर (सास) तथा अजीत सिंह खालसा (ससुर)

Letest Posts