ज़िला अधिवक्ता संघ ने की एस पी से मुलाकात.. रखी दो मांगे…कहा..भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई रहेगी जारी… Watch Video..
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-तहसील कार्यालय में अधिवक्ताओं व तहसील कर्मचारियों के मध्य हुए विवाद में पुलिस ने लगातार तीन आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार अधिवक्ताओं के साथ गलत व्यवहार व अधिवक्ता संघ द्वारा की गई शिकायत इन दोनों ही मुद्दों को लेकर आज सोमवार की शाम अधिवक्तागण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।जहां अधिवक्ता संघ द्वारा निर्मित संघर्ष समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक एस पी मीणा से मुलाक़ात कर अपना पक्ष रखा।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय ने कहा:-कि हमारे संज्ञान में आया है कि जिन अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी हुई है उनसे तथा उनके परिजनों के साथ पुलिस द्वारा उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है साथ ही अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा द्वारा जो लिखित शिकायत तहसीलदार सुनील अग्रवाल के ख़िलाफ़ चक्रधरनगर थाने में की गई है उस पर अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है इन मुद्दों पर हमने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया है जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।
भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हमारी लड़ाई रहेगी जारी:-राजेन्द्र पांडेय ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जो हमारी लड़ाई है वह आगे भी जारी रहेगी। जिसे हम प्रदेश स्तर तक लेकर जाएंगे। अभी हमारी बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
गिरफ्तार अधिवक्ताओं की जमानत की तैयारी:- वहीं इस विवाद में गिरफ्तार हुए अधिवक्ताओं की जमानत के लिए ज़िला अधिवक्ता संघ जुटा हुआ है उनका आवेदन जमा किया गया है न्यायिक प्रक्रिया संघ द्वारा जारी है।

