May 14, 2026

तहसीलदार की दुकान पर छापा… कृषि विभाग ने किया सील…

IMG-20220221-WA0251-780x470.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- तहसीलदार सुनील अग्रवाल के निवास गेरवानी स्थित हार्डवेयर की दुकान में आज कृषि विभाग ने छापा मारा।कृषि विभाग को जानकारी मिली थी कि इस दुकान पर खाद और बीज का अवैध रूप से भंडारण किया गया है। आसपास के लोगों की लगातार मिल रही शिकायत के बाद रायगढ़ कृषि विभाग की टीम ने उक्त कार्रवाई की है।

दुकान सील कर बैरंग लौटी विभाग की टीम:– मिली जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम जब वहां पहुंची तो टीम को बताया गया कि ये दुकान तहसीलदार सुनील कुमार की है, जिसका संचालन उनके भाई अशोक कुमार अग्रवाल करते हैं। वहां मौजूद लोगों एवं अशोक अग्रवाल ने बताया कि जिस दुकान में ताला बंद है वह दुकान उन्होंने किसी और को किराए पर दे दी है इसलिए उसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है जब किराएदार आएगा तब वह दुकान खुलवा कर उसका निरीक्षण कर लेंगे।

Letest Posts