May 14, 2026

शिक्षा सत्र की अवधी बढ़ी.. ग्रीष्मकालीन अवकाश में हुई कटौती..छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने जारी किया आदेश…

IMG_20210827_171139.jpg
Share

सामना न्यूज़:-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने शिक्षा सत्र 2021- 22 और ग्रीष्कालीन अवकाश में बदलाव किया है।पूर्व में 12 अक्टूबर 2021 को शिक्षा सत्र 21-22 व ग्रीष्मकालीन अवकाश  हेतु आदेश जारी किया गया था जिसके अनुसार 01मई से 15 जून तक यानी 46 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित किया गया था।आज इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती कर इसे 15 मई 2022 से 15 जून 2022 तक यानी कुल 32 दिन घोषित किया गया है, वही शिक्षा सत्र की अवधि 31 मार्च से बढ़ाते हुए 30 अप्रैल 2022 तक जाने का आदेश जारी हुआ है।वहीं आगामी शैक्षणिक सत्र 01 मई से 15 मई तक अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य हेतु प्रारम्भ किया जाएगा। देखिए आदेश की कॉपी..

Letest Posts