May 14, 2026

बड़ी ख़बर:- नगर निगम में महिला कांग्रेस नेत्रियों के मध्य हुआ विवाद पुनः सुलगने लगा…दर्जन भर से अधिक कांग्रेसी पार्षद आज करेंगे सामूहिक इस्तीफ़े की पेशकश!…

IMG_20210731_221448-780x470.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-बीते जनवरी माह में ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह व कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा के मध्य हुए विवाद का मामला शांत नज़र आने लगा था।इस विवाद में पार्षद संजना शर्मा समेत कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा बरखा सिंह को बर्खास्त करने की मांग करने लगा।मामला प्रदेश स्तर तक जा पहुंचा और इस संबंध में जांच कमेटी का गठन भी किया गया।जिसमें गठित कमेटी द्वारा जांच की रिपोर्ट प्रदेश स्तरीय सौंपनी थी।

लेकिन अब तक इस मामले में आगे कार्रवाई ना होते देख एक बार फिर यह मुद्दा सुलगने लगा है और नाराज़ कांग्रेस पार्षदों ने इस संबंध में आज शाम एक प्रेसवार्ता रखी है जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नाम सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की जाएगी।

करीब दर्जन भर से अधिक कांग्रेसी पार्षद आए संजना शर्मा के सपोर्ट में:–मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में कांग्रेस के तक़रीबन 15 से 18 पार्षद आज संजना शर्मा के सपोर्ट में मैदान में उतर आए हैं सभी महिला जिलाध्यक्ष के निष्कासन को लेकर संजना के पक्ष में अपनी रणनीति तैयार कर चुके हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पार्षद संजना शर्मा ने अपने साथ घटित दुर्र्व्यवहार से व्यथित व बरखा सिंह के निष्कासन पर अब तक कार्रवाई न होने की वजह से अपना इस्तीफा देना तय किया जिसे वह पेश करने जा रही थी इसलिए तकरीबन 15 कांग्रेसी पार्षदों ने भी उन्हें अपना समर्थन देने के लिए अपना इस्तीफा देने का मन बना लिया है।

Letest Posts