दिव्य शक्ति संस्था की सराहनीय पहल….शुरू की युवकों के लिए निःशुल्क ड्राइविंग ट्रेनिंग की व्यवस्था…ज़रूरतमंदों की मदद करना ही संस्था का उद्देश्य… कविता बेरीवाल..
सामना न्यूज़:-रायगढ़:-शहर की सामाजिक संस्था दिव्य शक्ति हमेशा ही सामाजिक कार्यों व लोगों की सेवा में सदैव अग्रणी रहती है जिसका लाभ लोगों को समय समय पर मिलता रहा है।संस्था द्वारा आज हर बार की तरह एक बार फिर नई मुहिम चालू की गई है।इस बार संस्था द्वार बेरोजगार व ज़रूरतमंद युवकों को निशुल्क कार ड्राइविंग सिखाने का जिम्मा उठाया गया है ताकि वे आगे चलकर ड्राइवरी कर अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकें।
इस कार्यक्रम की शुरुवात में गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस मौके पर सभापति जयंत ठेठवार,पूर्व सभापति सलीम नियारिया,वरिष्ठ पार्षद सुभाष पांडे पार्षद दयाराम धुर्वे शामिल हुए और सभी ने संस्था के इस सराहनीय पहल की खुले मन से सराहना की।
साईं मोटर द्वारा दी जाएगी ट्रेनिंग:- साईं मोटर द्वारा इक्छुक युवकों को निःशुल्क पंद्रह दिनों की ट्रेनिंग मिलेगी जिसकी समयावधि प्रतिदिन एक घंटे की होगी। हर दिन दस युवकों को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा एक बैच में पांच युवक सीखेंगे।
कविता बेरीवाल:- रायगढ़ दिव्य संस्था की अध्यक्ष कविता बेरीवाल ने कहा कि:–हमारी संस्था का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि हम ज़रूरतमंदों के लिए अच्छी पहल कर सकें आज भी हमारी संस्था की यही कोशिश है कि इस निःशुल्क ट्रेनिंग कैम्प में सीखने आए युवक पूरी तरह से ड्राइविंग सीख सकें जिससे उन्हें ड्राइविंग का कार्य करने में किसी तरह की परेशानी ना हो और उन्हें इस फ़ील्ड में जल्द से जल्द रोजगार हासिल हो।


